1 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों की समीक्षा बैठक आज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026

1 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

1 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद आगरा में 1 नवंबर 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर आगरा में किया जाएगा। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ विधिक सहायता एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,आगरा द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में तैयारियों की प्रगति की समीक्षा और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन करने के लिए 29 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नवीन सभागार कक्ष में बैठक आयोजित होगी।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी शिविर की तैयारियों और अपनी-अपनी विभागीय कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही शिविर को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पूर्णकालिक पंकज कुमार-I ने संबंधित अधिकारियों से बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

video

Pages