आगरा में एमएलसी चुनाव के तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, गड़बड़ी के आरोपों के बाद डीएम ने आयोग को भेजा प्रस्ताव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

आगरा में एमएलसी चुनाव के तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, गड़बड़ी के आरोपों के बाद डीएम ने आयोग को भेजा प्रस्ताव

आगरा में एमएलसी चुनाव के तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, गड़बड़ी के आरोपों के बाद डीएम ने आयोग को भेजा प्रस्ताव

आगरा। विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोपों के बाद अब इन बूथों पर पुनर्मतदान की तैयारी शुरू हो गई है। 

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर पुनर्मतदान कराने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा है। आयोग की अनुमति मिलने के बाद इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।शुक्रवार को हुए एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने तीनों मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। बूथ संख्या 20 खेरागढ़ तहसील परिसर के कक्ष संख्या-1, बूथ संख्या 21 सैंया क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या-1 और बूथ संख्या 26 फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के कक्ष संख्या-1 में बनाया गया था।

फतेहाबाद के मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच आमने-सामने की स्थिति भी बन गई थी। सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि इन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया गया और बूथ कैप्चरिंग जैसी स्थिति रही। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए तीनों मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। अब आयोग के निर्णय के बाद पुनर्मतदान की तारीख और अन्य व्यवस्थाओं की घोषणा की जाएगी।

video

Pages