जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में रिसर्च टूल डिजाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में रिसर्च टूल डिजाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में रिसर्च टूल डिजाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन

जनपद आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा के रिसर्च एवं इनोवेशन सेल के तत्वावधान में प्राचार्य डायट विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी विकासखण्डों के 65 शिक्षकों के लिए एक दिवसीय रिसर्च टूल डिजाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह के द्वारा सभी शिक्षकों को कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अपने विद्यालय उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में दयालबाग विश्वविद्यालय की डॉ निशा जैन एवं डॉ. नीतू सिंह ने सत्रों का संचालन किया,जिसमें प्रश्न पत्र निर्माण, स्कोरिंग की, प्रश्नावली चरणों के विषय में अभ्यास कराया गया । डायट प्रवक्ता डॉ प्रज्ञा शर्मा ने जनपद के सभी विकास खंडों द्वारा प्रश्न पत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार कराया ।कार्यशाला का तकनीकी संयोजन प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में डॉ. प्रज्ञा शर्मा एवं लक्ष्मी शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह एवं ललित पाल सिंह के द्वारा शिक्षकों का उत्साहवर्धन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया lकार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शर्मा के द्वारा किया गया l कार्यशाला में डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, कल्पना सिन्हा,धर्मेंद्र गौतम,अनिल कुमार, रंजना पांडे, यशपाल सिंह, यशवीर सिंह, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता,  रचना यादव, संजीव सत्यार्थी आदि  माैजूद रहे l

video

Pages