ईमानदारी की मिसाल: पत्रकार ने पुलिस को सौंपा गुम मोबाइल, तकनीकी मदद से असली मालिक तक पहुंचाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

ईमानदारी की मिसाल: पत्रकार ने पुलिस को सौंपा गुम मोबाइल, तकनीकी मदद से असली मालिक तक पहुंचाया

ईमानदारी की मिसाल: पत्रकार ने पुलिस को सौंपा गुम मोबाइल, तकनीकी मदद से असली मालिक तक पहुंचाया

आगरा:-थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की टेढ़ी बगिया चौकी पर ईमानदारी और पुलिस की तत्परता का सराहनीय मामला सामने आया है। टेढ़ी बगिया-जलेसर रोड पर अशोक विहार निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र शंकरलाल का कीमती मोबाइल फोन गुम हो गया था। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चला, जिससे राजेंद्र और उनका परिवार परेशान था।

इसी दौरान पत्रकार साकिर अल्वी को सड़क पर मोबाइल मिला। उन्होंने मोबाइल को अपने पास रखने के बजाय ईमानदारी का परिचय देते हुए शकील अली के साथ उसे तत्काल टेढ़ी बगिया पुलिस चौकी पर जमा करा दिया। मोबाइल मिलने की सूचना पर चौकी पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए तकनीकी सहायता से उसके वास्तविक मालिक की पहचान की और राजेंद्र कुमार से संपर्क किया।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक राजेंद्र कुमार को सौंप दिया। अपना कीमती मोबाइल वापस मिलने पर राजेंद्र कुमार और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पत्रकार साकिर अल्वी और शकील अली की ईमानदारी के साथ पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की जमकर सराहना की।

इस सराहनीय कार्य में टेढ़ी बगिया चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक हरिओम कुमार, हमराही कांस्टेबल रोविन सिंह, पत्रकार साकिर अल्वी और शकील अली की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस और नागरिकों की इस पहल ने ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

video

Pages