तारघर मैदान में गूंजी विकसित भारत की संकल्प गाथा, मशाल के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

तारघर मैदान में गूंजी विकसित भारत की संकल्प गाथा, मशाल के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

तारघर मैदान में गूंजी विकसित भारत की संकल्प गाथा, मशाल के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

आगरा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहजादी मंडी स्थित तारघर मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। सभा के बाद मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प को रेखांकित किया। विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और सेवा भावना को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से इस संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

तारघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय संघटक अभय गिरी, फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मशाल प्रज्ज्वलन के बाद सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प, सेवा और जनभागीदारी को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया।

video

Pages