वारंटियों पर पिनाहट पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी घर से गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

वारंटियों पर पिनाहट पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी घर से गिरफ्तार

वारंटियों पर पिनाहट पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी घर से गिरफ्तार


अदालत से जारी वारंट के बाद पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश


आगरा। वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिनाहट पुलिस ने दो वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सहायक पुलिस आयुक्त पिनाहट के निर्देश पर थाना पिनाहट पुलिस टीम वारंटियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर मनोज पुत्र सोवरन, निवासी मोहल्ला वामन टूला, पिनाहट तथा भगवान उर्फ बंटू पुत्र नत्थीलाल, निवासी नगला दलेल, पिनाहट को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 भादवि तथा धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वारंट जारी होने के बाद दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

video

Pages