शिकायत मिलते ही एक्शन मोड में आए चौकी प्रभारी शिवम सिंह ने मात्र 15 मिनट में ढूंढ निकाला गुम हुआ मोबाइल, युवक ने जताया आभार
जनपद आगरा। आंवलखेड़ा अनंत गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक का ओप्पो (Oppo A57) मोबाइल फोन अचानक गुम हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए मात्र 15 मिनट के भीतर खोजकर उसके वास्तविक मालिक को सकुशल सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता से गढ़ी हरपाल थाना बरहन निवासी युवक विवेक धाकरे पुत्र संजीव कुमार ने पुलिस प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात शनिवार को करीब 8:30 बजे विवेक धाकरे आंवलखेड़ा स्थित अनंत गार्डन में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। इसी दौरान उनका ओप्पो A57 मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। घटना के तुरंत बाद विवेक ने बिना समय गंवाए आंवलखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी शिवम सिंह को अपनी इस समस्या से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी आंवलखेड़ा शिवम सिंह ने बिना किसी विलंब के तत्काल एक्शन लिया और मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 15 मिनट के भीतर ही मोबाइल को ढूंढ निकाला। पुलिस की इस तेज-तर्रार और संवेदनशील कार्यशैली को देखकर मोबाइल मालिक विवेक बेहद खुश हुए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम अवधि में फोन वापस मिलने की उन्हें उम्मीद नहीं थी।