इरादतनगर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से न्यायालय से वांछित चल रहा वारंटी मुकेश गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 नवंबर 2026

इरादतनगर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से न्यायालय से वांछित चल रहा वारंटी मुकेश गिरफ्तार

इरादतनगर पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से न्यायालय से वांछित चल रहा वारंटी मुकेश गिरफ्तार

आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इरादतनगर पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव स्थित घर से दबिश देकर पकड़ा और आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को थाना इरादतनगर पुलिस टीम ने वाद संख्या 977/17, धारा 323 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त की तलाश में ग्राम नगला पाटम स्थित उसके घर पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके से मुकेश पुत्र भगवान सिंह, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी ग्राम नगला पाटम, थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

आगरा पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों के तामील और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

video

Pages