आगरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कॉइल और लोहे की पत्तियां बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

आगरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कॉइल और लोहे की पत्तियां बरामद

आगरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, कॉइल और लोहे की पत्तियां बरामद


आगरा। थाना कागारौल पुलिस और एसओजी/सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने ट्रांसफार्मर से कॉइल और तेल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर में इस्तेमाल होने वाली लोहे की पत्तियों के तीन बंडल, एक कॉइल, ताला काटने वाला कटर, एडजस्टेबल रिंच और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 की रात चोरों ने थाना कागारौल क्षेत्र में एक किसान के खेत पर लगे नलकूप के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया था। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर से कॉइल और तेल चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना कागारौल में मुकदमा संख्या 141/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में 18 नवंबर को पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शाहपुर रकौली मार्ग स्थित बिजलीघर कागारौल के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी और विवेचना के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

video

Pages