पुलिस लाइन में महिला सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 1 नवंबर 2026

पुलिस लाइन में महिला सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस लाइन में महिला सिपाही की मौत, जांच में जुटी पुलिस

आगरा। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में शनिवार को महिला सिपाही का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला सिपाही करीब एक महीने से अवकाश पर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

एसीपी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहती थी। बताया गया है कि वह करीब एक महीने से अवकाश पर थी और चार नवंबर को उसे ड्यूटी पर लौटना था। शनिवार सुबह काफी देर तक आरती के कमरे से बाहर नहीं आने पर आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया अंदर महिला सिपाही मृत मिली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद पुलिस लाइन में भी शोक का माहौल है।आरती मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थी और वर्ष 2018 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

video

Pages