समाजवादी पार्टी ने चौपाल लगाकर किया कृषि कानून का विरोध - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

समाजवादी पार्टी ने चौपाल लगाकर किया कृषि कानून का विरोध

फोटो समाचार राइट

                  रिपार्ट :-मुनीष अल्वी 


समाजवादी पार्टी ने चौपाल लगाकर किया कृषि कानून का विरोध


आगरा:-कृषि कानूनों को लेकर किसानों की सबसे ज्यादा नाराजगी भले ही हरियाणा और पंजाब में देखने को मिल रही हो, लेकिन यूपी के किसानों में भी गुस्सा कम नहीं है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए किसानों के मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक मोर्चा खोले हुए हैं।

केंद्र सरकार के कृषि बिल को लेकर किसानों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एत्मादपुर विधानसभा के ग्राम बगलघूँसा में सोनवीर सिंह के आवास पर एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मोजूद रहे सपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन एंव निवर्तमान प्रदेश सचिव सलीम शाह अली ,धर्मेन्द्र यादव ,रामनरेश यादव आदि सभी  ने किसानों को कानून के विषय में बताया। इसके साथ ही किसानों के लिए केंद्र की सरकार द्वारा बनाये गए काले कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया ओर तीनों बिल के दुष्परिणाम भी बताए।

video

Pages