चौकी इंचार्ज ने 1200 ग्राम गांजे सहित ,तस्कर को किया गिरफ्तार
आगरा :-जनपद आगरा में कप्तान द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लगातार अबैध कार्य करने बालों एंव अबैध करोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है लगातार तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है ।
इसी क्रम में थाना जगदीशपुरा के चौकी इंचार्ज अवनीश त्यागी उर्फ सिंघम ने 1200 ग्राम अबैध गांजे एंव अबैध असलाह सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
आपको बता दें कि चौकी इंचार्ज अवनीश त्यागी अपने मय फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर बताया गया कि राजेश नाम के व्यक्ति के घर के पास एक अभियुक्त गाँजे की तस्करी कर रहा है तथा उसके पास असलाह भी है तभी चौकी इंचार्ज ने अपने मय फोर्स के साथ समय पर वहां पहुंचकर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया उसके बयान के आधार पर वह अभियुक्त स्वयं एंव विकलांग अभियुक्तों से गांजा का व्यापार करबाता था ।
पूछताछ में पाया गया अभियुक्त कलुआ उर्फ कमल सिंह चौकी नगर बोदला थाना जगदीशपुरा का निवासी है ।
अभियुक्त कमल सिंह के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।
