रिपोर्ट:-मनोज यादव अमेठी
मुसाफिरखाना,विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोडरी में गुरुवार को एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता का
![]() |
| मनोज यादव |
आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता राजकुमार यादव ने खिलाड़यों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच कोडरी और पूरे चितई के खेला गया जिसमें कोडरी ने 21 प्वाइंट व चितई ने 19 प्वाइंट बनाए,इस तरह कोडरी ने 2 प्वाइंट से मैच जीत दर्ज की।अपने संबोधन में राजकुमार यादव ने कहा कि जीवन मे खेल बहुत जरूरी है।खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वास्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा कहा कि सभी खिलाड़ी ईमानदारी के साथ बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने समाज और गांव का नाम रोशन करें।आयोजक प्रधान प्रतिनिधि मो असगर ने आये हुए अतिथियो का आभार प्रगट किया।इस मौके पर संजय गुप्ता असगर,कौशर अली,नावेद,आसिफ,रामभवन यादव आदि सैकड़ों की संख्या में दर्शक दीर्घा मौजूद रहे।
