रिपोर्ट:-मुनीष अल्वी
![]() |
| फोटो पवन कुमार |
जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोशिएशन ने पत्रकारों से अभद्रता को लेकर आज मण्डलायुक्त आगरा को दिया ज्ञापन
जनपद आगरा :-आज मीडिया जगत में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं ,लगातार पत्रकारों की हत्याएं की जा रहीं हैं कलम को दबाने की कोशिश की जा रही है कहीं न कहीं पत्रकारों पर पुलिस प्रशाशन का भी दबाब बनाया जा रहा है ,पत्रकार ही समाज को आईना दिखाने का काम करता है ।लेकिन पत्रकारों पर हो रहे हमले ,लगातार की जा रही अभद्रता बेहद निंदनीय है ।
ऐसे ही 2 मामले आगरा से है एक जो खबर भारती मैगजीन के सम्पादक रियाज अहमद जब थाना ताजगंज की एकता चौकी पर खबर कवरेज करने पहुंचे तो चौकी इंचार्ज ने उनसे अभद्रता की एंव अपने सिपाहियों से डंडे लगवा दिए एंव जेल में भेजने की धमकी तक चौकी इंचार्ज ने दे डाली ,वहीं दूसरी तरफ यमुना पार की दयनीय व्यवस्था की खबर प्रकाशित करने के एवज में सांध्य पहल दैनिक पेपर के पत्रकार दिलीप पाठक के घर नगर निगम के प्रदीप गौतम व डीके अग्रवाल के सुपरवाइजर बसंतलाल को 20-25 सफाईकर्मी गुंडों के साथ पत्रकार के घर पत्रकार को जान से मारने के लिए भेज दिए जहां गुंडों ने हाथ पैर तोड़कर जान से मारने व फर्जी sc /st एक्ट में फंसाने की धमकी दी पत्रकार के माता पिता के साथ भी अभद्रता एंव धक्का मुक्की कर डाली तथा 2 घण्टे तक गुंडों ने पत्रकार के घर पर हंगामा किया ।
इन 2 घटनाओं से पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आज मण्डलायुक्त आगरा को ज्ञापन दिया गया सभी पत्रकार साथियों ने मांग की है कि पत्रकारों की सुरक्षा एंव भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए चौकी प्रभारी व सम्बंधित नगर निगम कर्मियों के साथ संख्त कार्यवाही कर दोनों पत्रकारों को उचित न्याय दिलाने की मांग की है ।
