आगरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग ,बैंक से लूटे सात लाख रुपए - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

आगरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग ,बैंक से लूटे सात लाख रुपए

आगरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग ,बैंक से लूटे सात लाख रुपए

जनपद आगरा मुनीष अल्वी। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को दिन दहाड़े हुई बैंक लूट के मामले में पुलिस बदमाशों के करीब तक पहुंच गई है। बैंक लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे। हथियारों के बल पर बदमाश आठ लाख की लूट करके ले गए थे।

15 मिनट में चलाई थी तीन बार गोली
सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे थाना इरादत नगर के गांव डूड़ीपुरा स्थित केनरा बैंक में तीन लोग कैश जमा करने आए थे। होमगार्ड रामवीर और राजेश बात कर रहे थे। तभी बाइक आकर रुकी। इस पर तीन लोग थे। एक बाइक लेकर खड़ा रहा। दो ने बैंक के नजदीक आते ही तमंचे निकाले और होमगार्ड पर तान दिए। होमगार्ड कुछ समझ पाते, इससे पहले ही छत की तरफ गोली चला दी। 15 मिनट में तीन बार गोली चलाई। चार बार तमंचे लहराए। इससे दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया घटनाक्रम
चश्मदीद पातीराम ने बताया कि डूंडीपुरा गांव से वह और दो भाई ब्रजेश और महेश रुपये जमा कराने के लिए आए थे। खेड़िया डूंडीपुरा का ही मजरा है। हम लोग बैंक मैनेजर के केबिन में थे। कैशियर अचल सिंह अपने केबिन में थे। गोली चलते ही सब खड़े हो गए। कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला, होमगार्डों पर तमंचे ताने बदमाश उसी केबिन में आ गए। बदमाशों ने एक ही केबिन में सभी को बंद कर दिया। गोली चलाई जो छत में लगी। बदमाश आठ लाख लेकर भाग गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी।

पहले भी सीसीटीवी फुटेज में आए बदमाश
माना जा रहा है कि लूट करने वाला गिरोह धौलपुर का हो सकता है। तीन दिन पहले आगरा के कालामहल में फर्म के मैनेजर रामचंद्र कुकरेजा को 13 फरवरी को गोली मारी गई थी। इसके फुटेज पुलिस को मिले थे। बैंक की लूट और जानलेवा हमले के फुटेज में नजर आए बदमाश दोनों वारदातों में शामिल रहे हैं। यह धौलपुर का बताया गया है। बैंक लूट के घटनास्थल से राजस्थान की सीमा एक किमी पर ही है। धौलपुर के गिरोह आगरा में पहले भी वारदात करते रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि धौलपुर के एसपी से बात की गई है ,जल्द इस घटना का खुलासा हो सकता है।

video

Pages