जनपद आगरा राजेश तौमर:- आगरा में यमुनापार के नुनिहाई स्थित बाई की बगीची पर अवन्तीबाई इण्टर कालेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन की शुरुआत की गई। जिसमें शिविर का उद्घाटन थाना एत्माउद्दौला की चौकी नुनिहाई के प्रभारी श्री राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर की। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित शिविर की शुरुआत की गई ।
इस कार्यक्रम के मौके पर पहुंचे कार्यक्रम अधिकारी विनय सिसोदिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवंम सम्मान किया। मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने अपने अभिभाषण में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से सभी स्वयं सेवकों को आपस में मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करना है । इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रत्येक दिन होने वाले कार्यक्रमो से अवगत कराया। व इस योजना पर प्रकाश डालते हुये बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत महात्मा गाँधी की जन्म शताब्दी वर्ष 19 6 9 में हुई थी व इस योजना के कार्यों व समाज में इस योजना का क्या मुख्य उद्देश्य है इसके बारे में कार्यक्रम में पहुंचे अथितियों व प्रोग्राम में मौजूद लोगों समझाया साथ ही स्वयं सेवकों के मन की बात को भी जाना व इस सम्बंध में सभी लोगो से बातचीत भी की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विनय सिसोदिया ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री पृथ्वीराज लोधी व प्रवक्ता श्रीमती मीनाक्षी वर्मा व अक्षय अरोरा एवम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।