जनपद आगरा सद्दाम खान:- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से आगरा में मनाया और उनके सुखद व दीर्घ जीवन की कामना की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने केक काटा और कार्यकर्ताओं को खिलाया।
अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अलग-अलग पार्टियों ने अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने फल बाटकर इस दिन को खास बनाया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी नितिन कोहली, जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष मानसिंह, छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुबीन खान, छावनी कोषाध्यक्ष मुन्ना खान, इमरान कुरेशी, पवन प्रजापति, सुनील यादव, माही उपाध्याय, मनीष शर्मा, प्रवेश वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।