लखनऊ----
'अभ्युदय योजना' के ऑनलाइन टेस्ट में 5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, 50 हजार अभ्यर्थियों का सेलेक्शन पहले चरण में किया गया है।
जो शेष रह गए हैं वह अपने को उपेक्षित महसूस न करें, पहले वर्चुअल और आवश्यकता पड़ेगी तो उन सभी के लिए फिजिकल कोचिंग की भी व्यवस्था प्रदेश सरकार करने जा रही है।
एक बड़े लक्ष्य को लेकर हम चले हैं, बढ़े हैं। 'अभ्युदय योजना' उसी का एक हिस्सा है।
'अभ्युदय योजना' उत्तर प्रदेश के युवाओं के जीवन निर्माण की एक शुरुआत है।
'अभ्युदय योजना' उत्तर प्रदेश की युवा उर्जा को समर्पित है।
मुझे विश्वास है कि प्रदेश का युवा, देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा और उसकी ऊर्जा का लाभ उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को प्राप्त होगा।
उत्तर प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करने का माध्यम है 'अभ्युदय'
यह एक कोचिंग मात्र नहीं है। यह योजना, प्रदेश की युवा शक्ति के स्वप्नों को सार्थक दिशा प्रदान करेगी। इस विश्वास के साथ हमने 'अभ्युदय योजना' को प्रारंभ किया है।
संयमित दिनचर्या के साथ-साथ व्यक्ति की सकारात्मक सोच स्वतः ही उसकी एकाग्रता को बढ़ाती है और लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होती है।
व्यक्ति को परिणाम की बहुत चिंता नहीं करनी चाहिए और भाग्य के भरोसे भी नहीं बैठना चाहिए।