भारत विकास परिषद "एकलव्य" ने किया बसंत ऋतु का स्वागत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

भारत विकास परिषद "एकलव्य" ने किया बसंत ऋतु का स्वागत

आगरा अपडेट,,,,,,,

भारत विकास परिषद "एकलव्य" ने किया बसंत ऋतु का स्वागत

भारत विकास परिषद "एकलव्य" द्वारा वसंत ऋतु के स्वागत का कार्यक्रम शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित क्रिम्सन पैलेस होटल में संस्था के पदाधिकारियों ने परिवार सहित धूमधाम से मनाया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पवन चौहान ने की। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का तिलक लगा दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। 

बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता एवं प्रशांत मिश्र द्वारा किया गया।

संयोजन चंद्रवीर सिंह एवं राहुल पोरवाल ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर ब्रज प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रमोद सिंघल ने भी शिरकत की। 

कार्यक्रम में दैनिक लोकभारती ब्यूरो प्रमुख मुकेश चौहान, दैनिक सनशाइन समय ब्यूरो चीफ मनीष भारद्वाज एवं जिला संवाददाता कलमकार संजय सागर का सम्मान किया गया।


video

Pages