विष्णु कुमार बघेल सशस्त्र सीमा बल में बने सहायक कमांडेन्ट - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

विष्णु कुमार बघेल सशस्त्र सीमा बल में बने सहायक कमांडेन्ट

विष्णु कुमार बघेल सशस्त्र सीमा बल में बने सहायक कमांडेन्ट 


भोपाल में स्थित सशस्त्र सीमा बल अकादमी में विष्णु कुमार ने 52 सप्ताह का  प्रशिक्षण पूर्ण कर 22 फरवरी 2021 को स्वयं को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया।

जनपद आगरा अर्जुन रौतेला:- विष्णु कुमार ग्राम मदनपुर, बाह तहसील के निवासी हैं। उनके पिता श्री अमर सिंह बघेल किसान और माँ श्रीमती कमला देवी गृहणी हैं। इन्होंने अपनी 12 वी तक की शिक्षा गांव से पूर्ण करके कानपुर विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर किया है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व समस्त परिवारीजनों को देते है। उनकी इस सफलता पर समस्त क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

video

Pages