अपनी जमीन बचानी है तो लड़नी होगी लड़ाई-राकेश टिकैत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

अपनी जमीन बचानी है तो लड़नी होगी लड़ाई-राकेश टिकैत

अपनी जमीन बचानी है तो लड़नी होगी लड़ाई-राकेश टिकैत

जनपद आगरा मुनीष अल्वी। कृषि कानूनों के विरोध में व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून के दायरे में लाने के लिए किसान 90 दिनों से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के निवेदन पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को महापंचायत करने आगरा किरावली पहुंचे ।महापंचायत किरावली में मौनी बाबा आश्रम स्थित मिनी स्टेडियम में है। महापंचायत के लिए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन मौजूद है।

हमें अपनी जमीन बचानी है तो लड़नी होगी लड़ाई
राकेश टिकैत ने महापंचायत में कहा कि देश के लुटेरों से लड़ाई लड़नी है। अगर अपनी जमीन बचानी है तो लुटेरों से लड़ाई को तैयार रहे। सभी खाप पंचायत के लोग दिल्ली कूच के लिए तैयार रहें।

किसानों ने चांदी का मुकुट पहनाया
किसान महापंचायत को संबोधित करने आए राकेश टिकैत का स्वागत मंच पर किसान नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया। राकेश टिकैत ने किसानों का हाथ उठाकर अभिवादन किया। युवाओं की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंची लेकिन पदाधिकारियों ने सभी को अपने-अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया। 

मंच पर तिरंगा लहराया
राकेश टिकैत के मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद किसान नेताओं ने तिरंगा लहराया और जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। राकेश टिकैट पहली बार किरावली में महापंचायत कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान नेता यहां पहुंचे हैं। कई किसान तिरंगा साथ लेकर आए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से  लगाया गया ड्रोन
पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरे से महापंचायत स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। मैदान में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। राकेश टिकैत को सुनने के लिए महिलाएं भी महापंचायत में पहुंचीं। बता दें कि किरावली का क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर का गृह क्षेत्र है। महापंचायत के लिए कार्यकर्ताओं ने नगला बोहरा, बदनपुर, बरनवाई, दूरा समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया था।

video

Pages