आम आदमी पार्टी ने जीआईसी ग्राउंड से​ निकाली तिरंगा यात्रा. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 29 अगस्त 2021

आम आदमी पार्टी ने जीआईसी ग्राउंड से​ निकाली तिरंगा यात्रा.

आम आदमी पार्टी ने जीआईसी ग्राउंड से​ निकाली तिरंगा यात्रा. आप नेता मनीष सिसोदिया के आने से जोश से लबरेज दिखे कार्यकर्ता.

हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी ने रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इसे झंडी दिखाई। यात्रा का नेतृत्व आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह कर रहे हैं। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। देश भक्ति के नारे लगा रहे थे।

रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल कार्यकर्ता

 
विज्ञापन के दम पर चल रही यूपी सरकार
इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, हम जाति धर्म की राजनीति नहीं करने आए हैं. रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा का रोडमैप लेकर आए हैं. यूपी सरकार तो सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रही है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अच्छी शिक्षा तक नहीं मिल पा रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधा से लोग वंचित हैं। आजादी के 75 साल बाद भी यूपी में लोग मूलभू​त सुविधाओं से दूर हैं। एक ऐसी सरकार है, जो शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रही है।

हम धर्म की रा​जनीति नहीं करने आए
उन्होंने कहा कि हम धर्म की राजनीति नहीं करने आए हैं। जाति की राजनीति नहीं करने आए हैं। हम सभी को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सुरक्षा का वादा देते हैं। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण दिया। कहा कि वहां के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा सुविधाएं हैं, ताकि एक आम आदमी का बच्चा भी अच्छी शिक्षा पा सके। लेकिन यूपी में ऐसी सरकार है जो अपने स्कूलों की दशा तक विपक्षी दलों को नहीं दिखाना चाहती।

तिरंगा यात्रा से समझाएंगे अंतर
यात्रा में शामिल होने आए आप के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आगरा में आज तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। अब नोएडा में 14 सितंबर को निकाली जाएगी। इसके बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद के बीच अंतर को समझाया जाएगा।

video

Pages