भैरो बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई चक्रवर्ती सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती
हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज समिति रजि. के तत्वावधान में आयोजित की गईं भव्य जयंती
मुश्किल वक्त मे खुश रहना महान बनाता है इंसान : डा.सुनील कुमार
एकजुट होकर राजनीति में आगे बढ़े ताम्रकार समाज : निरंजन
राष्ट्र शक्ति-समाज शक्ति के रूप में सकारात्मक कार्य समाज को आगे बढ़ाता है : एडीएम
ललितपुर। सिविल लाइन चांदमारी स्थित बटुक भैरव बाबा मंदिर पर हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज समिति रजि. द्वारा गुरुवार को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जायसवाल समाज द्वारा आयोजित समारोह में सर्वप्रथम लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरती की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने अपने आकर्षक गीत व नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। जयंती महोत्सव की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश हयारण सेवानिवृत्त वन दरोगा, संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय ताम्रकार द्वारा किया गया। मुुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, विशिष्ट अतिथि एडीएम न्यायिक लवकुश त्रिपाठी रहे।
वक्ताओं ने भगवान के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीनियर डिवीजन सिविल जज डा.सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चक्रवर्ती सहस्त्रबाहु महाराज हैहय वंश के राजा थे। उनकी मां रानी पद्मिनी और पिता राजा कृतवीर्य थे। वे भगवान दत्तात्रेय के अनन्य भक्त थे। अपने तप के बल पर कई वरदान प्राप्त किया था। उनके एक हजार अक्षौहिणी सेना थी। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के चक्र के अवतार थे। चक्र में हजार आरे होते हैं इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। उनकी राजधानी नर्मदा नदी के किनारे महिष्मती थी जो वर्तमान में मध्यप्रदेश का महेश्वर नगर है। अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने भगवान सहस्त्रार्जुन के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाये रखने की अपील की। जयंती समारोह में अरुण ताम्रकार, सुरेन्द्र ताम्रकार मार्शल, सुनील ताम्रकार, इंजी. ओ.पी.वर्मा, इंजी.विक्रम सिंह, प्रेम नारायण ताम्रकार, अशोक ताम्रकार, सौरभ ताम्रकार, मोहित ताम्रकार, सतीश ताम्रकार, राजू ताम्रकार, नरेंद ताम्रकार, अनिल ताम्रकार, राजेन्द्र ताम्रकार, बबलू टेलर, राजेश ताम्रकार, कमल हयारण, अनूप ताम्रकार, हरदयाल लोधी, जानकी अहिरवार, सौरभ जैन, अमित संज्ञा, के.पी.यादव, निहाल सेन, अखिलेश अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, बृजेश ताम्रकार, अवधेश ताम्रकार, प्रदीप ताम्रकार, बलराम ताम्रकार, हरिकिशोर ताम्रकार, राधेलाल ताम्रकार, पकंज ताम्रकार, जितेंद ताम्रकार, दिव्यांश ताम्रकार, अशोक क्रांतिकारी, राजेन्द्र, मोहित ताम्रकार, प्रीति ताम्रकार, राखी ताम्रकार, दीपक ताम्रकार, सुरेखा, अंजलि, नीतू, सहित सैकड़ों स्वाजातीय बन्धुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजय ताम्रकार द्वारा किया गया।