उत्तर प्रदेश में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार, बदलेगी तस्वीर : महेन्द्र यादव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 13 नवंबर 2021

उत्तर प्रदेश में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार, बदलेगी तस्वीर : महेन्द्र यादव

उत्तर प्रदेश में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार, बदलेगी तस्वीर : महेन्द्र यादव

पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में दोनों विधानसभाओं में निकली समाजवादी विजय यात्रा

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार गठन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराते हुये शुक्रवार को जिले में समाजवादी विजय यात्रा व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। नेतृत्व कर रहे यात्रा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाते हुये उत्तर प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लें।
यात्रा के पूर्व स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता फूलसिंह यादव नन्ना ने की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में जनवरी 2021 में 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर जाकर यह जांच कर लें कि कोई नवीन मतदाता छूट तो नहीं रहा है। इसलिए घर-घर जाकर संपर्क करें और जो नवीन मतदाता छूट रहे हों, उन्हें फार्म भरवाकर नवीन मतदाता बनायें। यात्रा संयोजक महेन्द्र सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि विजय यात्रा का एक मात्र उद्देश्य है कि जिले की ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीटों को भारी मतों से जिताकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहीं हैं। इसी प्रकार ललितपुर में समाजवादी पार्टी काफी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बूथ व सेक्टर स्तर से लेकर गांव, ब्लाक, तहसील व नगर स्तर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत करायें। साथ ही जनता को बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों पर हो रहे अत्याचार अन्याय के खिलाफ भाजपा सरकार की गलत नीतियों की जानकारी भी दें। यात्रा संयोजक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर महरौनी विधानसभा तक जायेगी। इस यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करते हुये नवीन मतदाता बनाये जाने को लेकर विशेष बल दिया जायेगा। इस मौके पर बालकृष्ण नायक नन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, राजेश यादव, पूर्व महासचिव लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा आचार्यजी, महेन्द्र प्रताप सिंह, एमएलसी विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश मुखिया, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र यादव परौंदा, छात्रसभा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह यादव सेतू, गीता मिश्रा, रामसजीवन यादव, रामदास श्रोतीय, राजकुमार यादव, रामकिशोर मुखिया, शत्रुघन यादव, जगदीश यादव, अमित जैन छोटू, बरूण कालरा, गोविन्द यादव बानौली, विटटू यादव, शरीफ जावेद, नवाजिश खान, अक्षय सोनी, राजा यादव, नाथूराम पाल, कृष्ण पाल यादव, करन सिंह पाल, शहबाज खान गोलू, तुलसीराम अहिरवार, आधार सिंह यादव, राघवेन्द्र भौड़ेंले, अंकुश तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह, अनुराग खरे, विजय रैकवार, मनोज करौसिया, छक्की रायकवार, नैपाल सिंह बरखेरा, राजपाल सिंह, विश्वनाथ पटेल, निजाम शाह, श्याम सिंह, धनीराम प्रजापति, रामेश्वर प्रसाद, विशाल यादव, रविकांत श्रीवास, इखलाक मंसूरी, हरगोविन्द नामदेव, नीरज यादव, मूरत सिंह, शंकर सिंह, अरविंद यादव, रानू मंसूरी, जफर खान के अलावा अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन पूर्व महासचिव गिरधारी यादव ने किया।

video

Pages