आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयन्ती मनायी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 नवंबर 2021

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयन्ती मनायी

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयन्ती मनायी

ललितपुर। महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जन्म जयंती समारोह पर आम आदमी पार्टी और आदिवासी संघर्ष समिति द्वारा जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में आदिवासियों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नेमी कुमार जैन एड.ने बताया कि बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही अंग्रेजो के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया था। वरिष्ठ एड.अशोक त्रिपाठी, मानव ऑर्गनाइजेशन के संचालक पुष्पेंद्र सिंह चौहान, किसान नेता जगदीश तिवारी, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., महासचिव अनूप ताम्रकार ने सभा को संबोधित किया। अनेकों आदिवासी नेताओं ने भी बुरे व्यसनों को छोड़कर अपने बच्चों को शिक्षा  दिलाएं जाने इस संबंध में शपथ ली। सभा के उपरांत सभी लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया जिसमें आदिवासियों की विभिन्न समस्याओं को दूर किए जाने की मांग की गई।

video

Pages