जिला कुशवाहा समाज की समस्त कार्यकारणी भंग की गई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

जिला कुशवाहा समाज की समस्त कार्यकारणी भंग की गई

जिला कुशवाहा समाज की समस्त कार्यकारणी भंग की गई

ललितपुर। श्रीश्री 1008 कौशल किशोर मंदिर कुटी आश्रम नदीपार ललितपुर पर कुशवाहा समाज की जिला स्तरीय मीटिंग नीलम सिंह वर्मा पूर्व चेयरमैन की अध्यक्षता में  हुई सभी जिला कुशवाहा समाज के माते मुखियागणों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ललितपुर कुशवाहा समाज की सभी कमेटियों को आज भंग किया गया है और जब तक चुनाव नहीं होंगे तब तक कुशवाहा समाज पंचायत मंडल अध्यक्ष भजन लाल कुशवाहा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में भजन लाल कुशवाहा, पंचायत मंडल अध्यक्ष श्याम कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सुजान माते, संतोष कुशवाहा कोषाध्यक्ष पंचायत मंडल, रामप्रसाद कुशवाहा जिला अध्यक्ष कुशवाहा समाज  कैलाश कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष बीएसपी, रमेश कुशवाहा नगर अध्यक्ष, राहुल कुशवाहा, हरिओम कुशवाहा पार्षद, प्रकाश कुशवाहा पार्षद, देवेंद्र माते, अशोक टेलर, श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति, अजय कुशवाहा सहित सैकड़ों कुशवाहा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिसमें अंत में दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

video

Pages