हलक सुखाने वाली गर्मी से पक्षी नहीं रहेंगे प्यासे श्री प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना की आरती कर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने वितरित किए मिट्टी के बर्तन और दाना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

हलक सुखाने वाली गर्मी से पक्षी नहीं रहेंगे प्यासे श्री प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना की आरती कर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने वितरित किए मिट्टी के बर्तन और दाना

हलक सुखाने वाली गर्मी से पक्षी नहीं रहेंगे प्यासे 
श्री प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना की आरती कर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी ने वितरित किए मिट्टी के बर्तन और दाना 

आगरा: हलक सुखाने वाली गर्मी में पक्षियों का बुरा हाल है। ऐसे में श्री प्राचीन कैलाश मंदिर में सोमवार शाम को यमुना मैया की आरती के साथ ही पक्षियों को पानी और दाना खिलाने का संकल्प लिया गया। मिट्टी के बर्तन और दाना आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं को वितरित किए गए। 
  गर्म हवाओं के बीच श्री प्राचीन कैलाश मंदिर पर यमुना किनारे बहती ठंडी हवा के साथ ही पक्षियों की चहचहाहट से सन्नाटा टूटा, सूर्यास्त के साथ ही यमुना मैया की आरती गूंजने लगी। दीपक की जगमगाहट के साथ यमुना किनारे की शोभा देखने लायक रही। श्री प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरि ने यमुना मैया की आरती कराई।श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन शर्मा ने पक्षियों के पानी के लिए मिट्टी के बर्तन और दाना श्रद्धालुओं को वितरित किए महंत गौरव गिरी डॉ मदन मोहन शर्मा ने संकल्प दिलवाया कि पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करेंगे। इसके साथ ही  प्रमोद सोनी श्रीमती राधा सोनी राजेंद्र सिंह मनोज शर्मा राजकुमार शर्मा पंकज गुप्ता मनीष यादव को यमुना साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। अमित सारस्वत विपुल शर्मा नकुल सारस्वत दीपक सारस्वत सोनम सुची अरुण वरुण मौजूद रहे।

video

Pages