राजीव गांधी यूथ कम्प्यूटर सेंटर का हुआ शुभारंभ ,एत्मादपुर बिधायक डॉ धर्मपाल सिंह के फीता काटकर किया उद्घाटन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

राजीव गांधी यूथ कम्प्यूटर सेंटर का हुआ शुभारंभ ,एत्मादपुर बिधायक डॉ धर्मपाल सिंह के फीता काटकर किया उद्घाटन

राजीव गांधी यूथ कम्प्यूटर सेंटर का हुआ शुभारंभ ,एत्मादपुर बिधायक डॉ धर्मपाल सिंह के फीता काटकर किया उद्घाटन

राजनैतिक व गैर राजनैतिक लोगों ने ली भागीदारी 
संस्था के डायरेक्टर ने समारोह में पधारे आगंतुकों आभार व्यक्त किया

आगरा,एत्मादपुर। कस्बे के बरहन तिराहा, बरहन रोड स्थित राजीव गांधी कंप्यूटर यूथ साक्षरता मिशन शनिवार को शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर किया। 
       विधायक डॉ0 धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के सपने को साकार करने के लिए ऐसी संस्थाओं की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि  वर्तमान का दौर कंप्यूटर से चलने वाला है। बिना कंप्यूटर के शिक्षा का ज्ञान अधूरा है। कहा कि 21वीं सदी में छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की कंप्यूटरीकृत को एकाग्र कर उच्च शिक्षा पाकर निम्न पदों पर काबिज है। जिसके लिए बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है। 
      राजीव गांधी यूथ कंप्यूटर साक्षरता मिशन के डायरेक्टर पवन शर्मा ने विधायक डॉ0 धर्मपाल सिंह का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। संस्था के डायरेक्टर पवन  शर्मा ने कहा कि कम शुल्क में बेहतरीन कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अनाथ बच्चों के लिए संस्था में मुक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 
       कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के योग आचार्य स्वामी रामानंद जी, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र सिंह धाकरे पूर्व प्रधान, सुमित सेन, सोनू शर्मा, शैलू बघेल प्रधान, श्याम दीक्षित, माधव भैया, मनोज शर्मा, किशोर कुमार जैन, बंटी सिकरवार, विष्णु सिकरवार, विश्वदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

video

Pages