जलेसर रोड के मुड़ी चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की विशाल प्रतिमा स्थापित करायी जायेगी।-जयवीर सिंह - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 27 सितंबर 2022

जलेसर रोड के मुड़ी चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की विशाल प्रतिमा स्थापित करायी जायेगी।-जयवीर सिंह

जलेसर रोड के मुड़ी चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की विशाल प्रतिमा स्थापित करायी जायेगी।
-जयवीर सिंह


आगरा-27.09.2022/आगरा में जलेसर रोड के मुड़ी चौराहे पर परम प्रतापी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की विशाल प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इस विषय में अग्रिम कार्यवाही के लिए संस्कृति विभाग उ0प्र0 को निर्देश दिये गये हैं। मूर्ति का निर्माण राज्य ललितकला अकादमी द्वारा कराया जायेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि इसी प्रकार जनपद आगरा में गुरूदेव श्री राम शर्मा जी की जन्म स्थली आंवलखेड़ा का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। इसके लिए 02 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है।
इसी प्रकार जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र में हनुमान चौकी धार्मिक स्थल के पर्यटन विकास हेतु लगभग 1.25 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसके अलावा जनपद एटा स्थित शहीद पार्क में महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा की स्थापना की भी जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी गयी है। इस प्रतिमा का निर्माण राज्य ललितकला अकादमी द्वारा कराया जा रहा है। इसकी भी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है।

video

Pages