सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा आज जिला कारागार, आगरा का भौतिक निरीक्षण किया गया।
आगरा:-उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, आगरा विवेक संगल, के दिशा-निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा आज जिला कारागार, आगरा का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार, आगरा के अधीक्षक पीडी सलोनीया, जेलर एवं डिप्टी जेलर उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा उपस्थित निरुद्ध बंदीओं की समस्याओं को सुना तथा जिन निरुद्ध बंदियो के पास अपने मुकदमे की पैरवी किए जाने हेतु असमर्थ है,उनकी भी समस्याएं भी सुनी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किए जाने हेतु उपस्थित जिला कारागार, आगरा के अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों का प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा पाकशाला चिकित्सा वार्ड एवं जेल परिसर की समुचित साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि पाकशाला,चिकित्सालय एवं जेल परिसर की समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना तथा समय-समय पर मच्छरों की दवाई का भी छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा आज जिला कारागार आगरा के महिला बैरिक में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित निरुद्ध महिला बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा श्रीमती मुक्ता त्यागी के द्वारा यह भी बताया गया दिनांक 26, 27, 28, 29 सितंबर को 138 एन आई एक्ट से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिनांक 26 सितंबर 2022 को 138 एन आई एक्ट के 108 वादों का निस्तारण किया गया तथा आज दिनांक 27 सितंबर 2022 को 44 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी दी जा रही है कि जिन अधिकारियों के 138 एन आई एक्ट से संबंधित वाद जनपद न्यायालय आगरा में लंबित है वह अपने वाद का निस्तारण दिनांक 28 एवं 29 सितंबर 2022 को न्यायालय आकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर अपने वाद का निस्तारण करा सकता है।