आगरा रेलवे अंडरपास में पानी में डूबी कार
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अंतर्गत यमुनापार में स्थित प्रकाश नगर रेलवे अंडर पास में बारिश का पानी भर जाने से एक कार उसमें डूब गई।
कार सवार युवकों को अंदाजा नहीं था कि अंडरपास में कितना पानी है। कार अंडरपास के ठीक नीचे जाकर फंस गयी। कार लगभग डूब ही चुकी थी। अंदर फंसे युवकाें ने जान बचाने के लिए शाेर मचाया तो कुछ लोग तैरकर मदद को पहुंचे और युवकाें को बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस रेलवे अंडरपास में करीब 10 से 11 फ़ीट तक भर गया है। जिसके बाद प्रकाश नगर में दोपहिया व चार पहिया वाहनों के आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। प्रकाश नगर और नुनिहाई रोड को लिंक करने वाला अंडरपास ही एकमात्र रास्ता है।