विधायक ने मुख्यमंत्री से कर दी एसडीएम की शिकायत
आगरा। विधायकों को अधिकारियों की लापरवाही, अनसुनी करने की आदतों की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करनी पड़ रही है। फतेहपुरसीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से ऐसी ही शिकायत की है।
विधायक ने शिकायत में कहा है कि उपजिलाधिकारी क्षेत्रीय जनता के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। विधायक ने उन पर दूषित कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए किसी अन्य स्थान पर स्थानान्तरित किए जाने का अनुरोध किया है।