उत्तर प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही ,, लम्पी वायरस की वजह से जा रही सैकड़ों गायों की जान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 सितंबर 2022

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही ,, लम्पी वायरस की वजह से जा रही सैकड़ों गायों की जान

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही ,, लम्पी वायरस की वजह से जा रही सैकड़ों गायों की जान

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ब्लॉक अकोला के गांव मनकेंड़ा में लम्पी वायरस से ग्रसित हैं काफी गोवंश सरकार के आदेशानुसार नहीं किया गया गोवंशो का टीकाकरण ग्राम पंचायत मनकेंड़ा में सरकारी डॉक्टर पशुपालकों से लम्पी वायरस के इलाज के लिए वसूल रहे मोटी रकम सरकारी अफसरों के लालच की वजह से गोवंश तड़प तड़प कर मरने के लिए मजबूर
जैसा कि आपको पता है राजस्थान और गुजरात में सैकड़ों गायों की लम्पी वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है अब यह वायरस उत्तर प्रदेश में भी अपने पैर पसारता हुआ दिखाई दे रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का गोवंशो से प्रेम व स्नेह सोशल मीडिया पर काफी गहरा दिखाई देता है वही उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के अधिकारी लम्पी वायरस को लेकर काफी लापरवाह दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से बहुत से गोवंशो ने उत्तर प्रदेश में भी दम तोड़ दिया है और अभी भी लम्पी वायरस की चपेट मैं लाखों गाय आ गई हैं यह बीमारी पशुपालकों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन गई है जो गाय काफी अच्छा दूध दिया करती थी लंबी वायरस की चपेट में आने के बाद वह दूध देने में सक्षम नहीं है तथा जिन गायों के छोटे छोटे बछड़े थे वह उनको दूध पिलाने में भी सक्षम नहीं रही लंबी वायरस की वजह से आज उत्तर प्रदेश के हर छोटे-बड़े कस्ब व गांव में इस रोग से ग्रसित गाय आपको देखने को मिल जाएंगी यह पशुपालन विभाग की लापरवाही का नतीजा है जिसकी वजह से आज सैकड़ों की तादात में गोवंश उत्तर प्रदेश में लम्पी वायरस की चपेट में आ गई है राजस्थान में इस महामारी से सैकड़ों गोवंशो की मौत होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार काफी शक्ति में आ गयी थी और पशु चिकित्सा अधिकारियों को हर गांव व कस्बों में जाकर हर गोवंश को टीकाकरण करने के आदेश दिए गये थे पशु चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही व अपने कार्य को सही तरीके से ना करने की वजह से आज उत्तर प्रदेश में लम्पी वायरस से सैकड़ों वह ग्रसित हैं तथा जिंदगी और मौत की लड़ाई रही है।

video

Pages