चौकी प्रभारी ने चलाया नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर अभियान
आगरा। संवाददाता। कहते हैं जब तक शिकायत नहीं पहुंचती तब तक पुलिस भी नहीं जागृति जैसे ही शिकायतें पहुंचना शुरू हुई तो पुलिस भी जाग गई और चला दिया नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालान अभियान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना हरी पर्वत के अंतर्गत रिंग रोड चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार द्वारा हाईवे से लगा सर्विस रोड पर केटीएल शोरूम के सामने नो पार्किंग में खड़ी कारें व दोपहिया वाहन के चालान किए गए साथ ही शोरूम के कर्मचारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि आपके द्वारा खड़ी गाड़ियों के चले जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जिसकी शिकायतें लगातार थाने से लेकर चौकी तक प्राप्त हो रही है।
बताते चलें कि पूर्व में भी इस रोड की नो पार्किंग मे खड़े वाहनों के संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था उसके बाद चौकी प्रभारी के द्वारा अपने चौकी के स्टाफ के साथ मिलकर चालान भी कर दिए गए थे कुछ दिन व्यवस्था ठीक-ठाक बने रहने के बाद पुणे नो पार्किंग में वाहन खड़े होना फिर शुरू हो गए।