कप्तान साहब एक नजर
कहीं चला वाहन सुरक्षा अभियान तो कहीं चला नो एंट्री में ट्रकों को निकालने का अभियान
आगरा। संवाददाता। एक तरफ वाहन स्वामियों को जागृत करने के लिए सिकंदरा चौराहे पर पंपलेट व रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे थे तो वहीं दूसरी ओर थाना हरी पर्वत के अंतर्गत विजय नगर चौकी क्षेत्र से नो एंट्री मैं ट्रकों का निकलना जारी है वही चौराहों पर जाम लगा रहता है और ट्रैफिक के होमगार्ड पुलिस बूथ में आराम करने में लगे रहते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदरा चौराहे पर टीएसआई श्याम बाबू के नेतृत्व में चौराहे पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए देखा गया वहीं वाहन चालकों को यातायात संबंधी पंपलेट भी बांटे गए जबकि सिकंदरा चौराहे पुलिस बूथ मैं होमगार्ड जाम लगने के दौरान भी आराम फरमाते रहे वहीं दूसरी ओर थाना हरी पर्वत के अंतर्गत विजय नगर चौकी पुलिस क्षेत्र में नजर आती जाती है उसके बावजूद भी उनके क्षेत्र से नो एंट्री में ट्रकों का निकलना जारी है दिवाली के चले गांधीनगर में सुबह और शाम के समय में अधिक भीड़भाड़ रहती है इसी दौरान नो एंट्री में ट्रक निकलने के कारण कभी भी कोई गंभीर हादसा होने की उम्मीद बनी रहती है बताया जाता है यह ट्रक आगरा पब्लिक स्कूल से होते हुए मस्जिद वाले रोड से गांधीनगर प्रवेश करते हुए हाईवे की ओर निकल जाती हैं हालांकि यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी सूर्य टॉकीज से आगे भी तैनात है उसके बावजूद भी नो एंट्री में ट्रकों पर प्रतिबंध ना लगना खेल की ओर संकेत करता है। इस संबंध में क्षेत्रीय दुकानदार द्वारा बताया गया जल्दी ही कप्तान साहब को भी अवगत कराया जाएगा
वहीं दूसरी ओर हमेशा चर्चाओं में रहने वाला वाटर वर्क्स चौराहे पर भी सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक सिविल पुलिस की सरपरस्ती में नो एंट्री में ट्रकों को निकाला जाता है हालांकि चौराहे की कई बार वीडियो भी वायरल हुई है बताया जाता है कि ट्रैफिक के टीएसआई 9:00 बजे आते हैं उसके बाद कोई भी ट्रक नो एंट्री में नहीं निकलता है
सवाल यह है कि आखिर जिले के कप्तान साहब सख्त मिजाज के होने के बावजूद भी कुछ पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में लिफ्ट है शायद कप्तान साहब की कार्रवाई का उन्हें लाइन हाजिर, निलंबित, मिसकंडक्ट आदि का डर नहीं है देखने वाली बात यह है कि आखिर इस और कब नो एंट्री में निकलने वाले ट्रकों पर अंकुश लगता है यह तो आने वाला समय बताएगा
गांधीनगर से नो एंट्री में ट्रक निकलता हुआ प्रतिदिन 10 से 12 तक निकलते हैं वही सिकंदरा चौराहे पर टीएसआई द्वारा पंपलेट बांटते वह वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाते हुए पुलिस बूथ मैं होमगार्ड सुबह के टाइम में जाम लगने के दौरान आराम फरमाते हुए।