खेरागढ़ में दो बाईकों में आमने सामने की भिंडत, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

खेरागढ़ में दो बाईकों में आमने सामने की भिंडत, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

खेरागढ़ में दो बाईकों में आमने सामने की भिंडत, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल


खेरागढ़: ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में कोट चंदौसी राजमार्ग संख्या 39 पर दो बाईकों में आमने सामने की भिंडत हो गई। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कोट चंदौसी राजमार्ग संख्या 39 पर रैना नगर की है। नौनेरा, सैंपऊ धौलपुर निवासी 35 वर्षीय रवि खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में किसी दाह संस्कार से लौट रहा था। सामने की ओर से दूसरी बाइक से नगला निसौरा, सरेंडा निवासी 40 वर्षीय बिजेंद्र पुत्र टीकम सिंह कुशवाह जगनेर की ओर से आ रहा था। दोनों बाईकों में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी खेरागढ़ भिजवाया। लेकिन दोनोंं के गंभीर चोटें आने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन रास्ते में बिजेंद्र ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर बिजेंद्र को मृत घोषित कर दिया और रवि का उपचार करने में जुट गए। बताया जा रहा है कि रवि की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

video

Pages