उमराह के लिए निकले जायरीन
आगरा : खेड़िया मोड़ के निवासी शमीम अहमद कादरी एवं उनकी पत्नी रहीशा बेगम इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ मक्का मदीना के लिये आगरा से रवाना हुऐ। दो साल से कोरोना महामारी के कारण बंद हज यात्रा को सऊदी अरब सरकार ने इस साल अनुमति दी है। वहां कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबन्ध हटा दिए है, इसमें हज उमरा के मुकद्दस सफर पर जाने वाले जयरीनो मे खुशी की लहर है। इस अवसर पर परिवार व मुस्लिम समुदाय के लोगो ने उमरा यात्रीयों को फूल माला पहना कर मुबारकबाद दी, जिसमे सलीम खान अब्बास, शाकरीन कौशर, सादिक, गुलजार, इरसाद, मुख़्तार, फूल खां, राजा खां, वशिम खान, अब्दुल्ला खां आदि लोग मौजूद रहे।