दीदार-ए-काबा पर महंगाई का पहरा,(सऊदी अरब सरकार ने फ्री वीजा की सुविधा समाप्त की) - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 अक्टूबर 2022

दीदार-ए-काबा पर महंगाई का पहरा,(सऊदी अरब सरकार ने फ्री वीजा की सुविधा समाप्त की)

दीदार-ए-काबा पर महंगाई का पहरा

(सऊदी अरब सरकार ने फ्री वीजा की सुविधा समाप्त की)

आगरा-उमरा को जाने वाले खेड़िया मोड़ के निवासी जनाब शमीम अहमद कादरी और उनकी बेगम रहीशा ने बताया की हज व उमरा दोनों महंगे हो गए हैं। इसका असर प्रदेश से लेकर दुनिया भर से सऊदी अरब पहुंचने वाले लोगों की संख्या पर पड़ रहा है। हज पर प्रति यात्री लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये और उमरा पर प्रति व्यक्ति लगभग 40 हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। इसका मुख्य कारण सऊदी अरब सरकार की नीतियां और कोरोनाकाल मे बड़ी महंगाई का असर है। दरअसल, कोरोनाकाल से पहले सऊदी अरब सरकार की ओर से जारी होने वाला हज व उमरा के वीजा पर अब शुल्क लगा दिया गया है।

दोहरी मार: विमानों के किराये में भी बढ़ोतरी, हज के साथ उमरा भी हुआ महंगा

और जनाब शमीम अहमद कादरी ने बताया की पहले यह वीजा सरकार नि:शुल्क मुहैया कराती थी और अब वीजा के लिए प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपये की फीस तय कर दी गई है। सऊदी अरब सरकार के इस फैसले से वहां की सरकार को वीजा के रुप में हासिल होने वाली धनराशि से बड़ी कमाई की उम्मीद है। इस फीस से सरकार का खजाना भरेगा। जहां दुनिया भर से हर साल लगभग 40 से 50 लाख लोग हज की अदायगी के लिए आते हैं वहीं पूरे साल इससे ज्यादा लोग उमरा के लिए सऊदी पहुंचते हैं।

हज व उमरा के लिए हवाई उड़ानों पर भी शुल्क में वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति टिकट पर लगभग 10 से 15 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। उमरा के लिए हवाई जहाज का जो टिकट पहले 25 से 30 हजार रुपये में मिलता था, वो टिकट अब 40 से 45 हजार रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा वहां रहने और खाने के खर्चे भी बढ़ गए हैं।

video

Pages