डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज मे दीपावली महोत्सव को रामायण का सुंदर प्रसंग दिखा कर मनाया गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज मे दीपावली महोत्सव को रामायण का सुंदर प्रसंग दिखा कर मनाया गया

डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज मे दीपावली महोत्सव को  रामायण का सुंदर प्रसंग दिखा कर मनाया गया

जनपद आगरा-आज दिनांक 21-10-2022 को डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में दीपावली उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया। आज बच्चों द्वारा सभी छात्रों को रामायण का सुंदर प्रसंग दिखाया, जिसमें राम जन्म से लेकर बनवास के पश्चात अयोध्या वापसी तक का संदर्भ प्रसंग देखने को मिला। 
लौटे आज अवधपुरी, राम काट बनवास
झूम उठी नगरी सकल मन में भर उल्लास
राम दरबार का सुंदर प्रसंग देखकर सभी का हृदय मन मोहित हो गया। मानो कि ऐसा लग रहा था कि हम स्वयं अयोध्या नगरी में है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय चेयरमैन श्रीमान विरेंद्र कुमार मित्तल जी व विद्यालय प्रबंधक श्री मनीष कुमार मित्तल जी द्वारा दीप प्रज्वलन व माता सरस्वती को माला अर्पण करके करी गई।विद्यालय द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चे भगवान का रूप लेकर आए जैसे की मां लक्ष्मी , मां सरस्वती,  गणेश जी , हनुमान जी ,  कुबेर जी ,  भगवान का सेवक बनकर भी कुछ छात्रों ने अपने आपको प्रस्तुत किया।  सीनियर वर्ग सभी छात्रों ने कार्यक्रम में थाल सज्जा , मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्रों द्वारा रंगोली में सुंदर चित्रों का वर्णन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार मित्तल जी व मनीष कुमार मित्तल जी ने बच्चों को  उनके सुंदर प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। व छात्रों को विजेता होने पर उपहार दिए। विद्यालय प्रबंधक श्रीमती रीना जालान व डॉ स्वाति चंद्रा ने छात्रों को पटाखों को चलाते समय सावधानी बरतने के लिए कहा व उन्होंने बताया कि जीवन अमूल्य है। व सभी बच्चों को उनके उनके सुंदर अवतार के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं मिगफ्रे कोऑर्डिनेटर  नुपुर सिंघल ने छात्रों के साथ मिलकर कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया। उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया कि वह इस दीपावली को यादगार बनाने के लिए कुछ अच्छे कार्य करें  जिससे गरीब और असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए। कार्यक्रम का सफल संचालन दिशा गर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उत्कर्षा , आकांक्षा,  मीनाक्षी , हेमलता, कशिश,दीपिका,  मनी,  पूनम, रंजना , भावना, राधिका , संध्या , रानी,  सूची, धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, राहुल यादव, अखिलेश कुमार, हुकुम सिंह , दुष्यंत ठाकुर आदि की अहम भूमिका रही।

video

Pages