मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्रकार मुनीष अल्वी को बनाया प्रदेश सचिव - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्रकार मुनीष अल्वी को बनाया प्रदेश सचिव

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्रकार मुनीष अल्वी को बनाया प्रदेश सचिव

आगरा- राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के हित संरक्षण एवं उनके मान-सम्मान के लिए संघर्षरत संगठन "मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन " के संस्थापक भवानी प्रसाद तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल व प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा जनपद आगरा तहसील एत्मादपुर ,विकास खण्ड खंदौली, से तेज तर्रार पत्रकार मुनीष अल्वी को "मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन " पंजीकृत का उत्तर प्रदेश से प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मिली जिम्मेदारी के बाद पत्रकार मुनीष अल्वी ने कहा कि पत्रकारों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न, दुर्व्यवहार, फर्जी मुकदमें रोकने तथा पत्रकारों की सुरक्षा तथा उनके मान-सम्मान आदि को लेकर मैं सदैव समर्पित रहूँगा।साथ ही उन्होंने पूर्णरूपेण आश्वस्त करते हुए संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का पूरी संजीदगी से निर्वहन किए जाने की प्रतिबद्धता जताई है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि अतिशीघ्र उत्तर- प्रदेश के कोने-कोने में इसका विधिवत गठन करके राष्ट्रीय नेतृत्व को सूची प्रेषित की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत आने वाले सभी 18 मंडलों सहित 75 जिलों व सभी महानगरों में संगठन का का पूर्ण विस्तार और मजबूती के साथ उनके कार्यालय की प्राथमिकता होगी। जिससे संगठन के लिए अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। श्री अल्वी की नियुक्ति से उनके शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों एवं समाजसेवियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हर्ष व्यक्त करने बालों में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार ,अनिल शर्मा ,सुभाष चंद्र ,लवी किशोर ,वाशुदेव ,शाहिद अली ,अतुल कुमार ,यूनिष अल्वी ,सैय्यद सद्दाम हुसैन,साहिद खान ,सलमान ,जाकिर हुसैन ,दीवान सिंह ,पवन कुमार ,मयूर खान ,आशीष शर्मा ,सोनू खान ,साबिर अली ,सोनू ,मुस्ताक खान ,सादिक अल्वी ,मो.रहीश अल्वी ,जाकिर अली उर्फ लाला भाई ,शाहिद भाई ,निजामुद्दीन ,नईमुद्दीन खान,सागर कुमार ,जितेंद्र कुमार  आदि

video

Pages