कुदरत ने की किसानों के साथ नाइंसाफी : लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसल चौपट
संवाददाता, सलीम शेरवानी-
खेरागढ / आगरा। खेरागढ़ तहसील के अन्तर्गत क्षेत्र में लगातार दो दिन से बेमौसम हो रही बेशुमार बारिश से क्षेत्र के किसान बेहद दुखी और परेशान नजर आ रहे हैं। लगता है कि कुदरत ने किसानों के साथ बहुत नाइंसाफी की है। उनकी परेशानी का कारण बाजरा की फसल जो कि खेतों में कुछ खड़ी है और कुछ काट कर खेतों में पड़ी हुई है। बेमौसम और बेतहाशा बारिश से फसल में भारी नुकसान है। जिसकी वजह से किसान बेहद दुखी और परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं रवी की फसल के लिए सरसों बो दी गई है, जिन किसानों ने सरसों बोई है उसमें तत्काल बारिश होने की वजह से फसल में भारी नुकसान है, इसलिए किसान बेहद चिंतित हैं। वहीं बहुत से किसानों के पास ज़िंदगी बशर करने का एक मात्र साधन खेती है। वो अपना खेती से ही जीवन यापन करते हैं। लगता है कुदरत ने उनके साथ बहुत ही नाइंसाफी की है। किसानों का दर्द किसान ही जानते हैं।कुदरत ने की किसानों के साथ नाइंसाफी : लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसल चौपट
संवाददाता, सलीम शेरवानी-
खेरागढ / आगरा। खेरागढ़ तहसील के अन्तर्गत क्षेत्र में लगातार दो दिन से बेमौसम हो रही बेशुमार बारिश से क्षेत्र के किसान बेहद दुखी और परेशान नजर आ रहे हैं। लगता है कि कुदरत ने किसानों के साथ बहुत नाइंसाफी की है। उनकी परेशानी का कारण बाजरा की फसल जो कि खेतों में कुछ खड़ी है और कुछ काट कर खेतों में पड़ी हुई है। बेमौसम और बेतहाशा बारिश से फसल में भारी नुकसान है। जिसकी वजह से किसान बेहद दुखी और परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं रवी की फसल के लिए सरसों बो दी गई है, जिन किसानों ने सरसों बोई है उसमें तत्काल बारिश होने की वजह से फसल में भारी नुकसान है, इसलिए किसान बेहद चिंतित हैं। वहीं बहुत से किसानों के पास ज़िंदगी बशर करने का एक मात्र साधन खेती है। वो अपना खेती से ही जीवन यापन करते हैं। लगता है कुदरत ने उनके साथ बहुत ही नाइंसाफी की है। किसानों का दर्द किसान ही जानते हैं।