3 जनवरी को गाजियाबाद में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा ,शामिल रहेंगे राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी-अनिल शर्मा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 26 दिसंबर 2022

3 जनवरी को गाजियाबाद में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा ,शामिल रहेंगे राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी-अनिल शर्मा

3 जनवरी को गाजियाबाद में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा ,शामिल रहेंगे राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी-अनिल शर्मा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा  ने यह जानकारी दी कि भारत जोड़ो यात्रा 3/1/2023  को लोनीबॉर्डर से प्रारम्भ होकर 3 जनवरी को गाजियाबाद,4 जनवरी को बागपत , 5 जनवरी को शामली  6 जनवरी को कैराना होते हुए हरियाणा प्रवेश करेगी इस प्रकार 3 दिन का भ्रमण उत्तर प्रदेश में किया जाएगा
 राहुल गांधी के साथ प्रियंका गाँधी व देश प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता साथ रहेँगे तीनों दिन प्रत्येक जिले में सभा होगी जिसकी तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेश में समन्वय समिति का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष सलमान खुर्शीद साहब को उनके साथ 60 लोगों की सदस्य कमेटी का गठन किया गया है जिसकी तैयारी जोर शोर से उत्तर प्रदेश में लगातार चल रही है उत्तर प्रदेश में भव्य रुप में यात्रा का जोशीला स्वागत किया जाएगा जिसमें उत्तर प्रदेश से प्रत्येक जिले से कार्यकर्ताओं का चयन कर लिया गया है सभी कार्यकर्ता 2 जनवरी को गाजियाबाद में डेरा डाल लेंगे और यात्रा को भव्य रूप देने का काम करेंगे उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक चलाई जा रही है पिछले दिनों निरंतर जनता का जो समर्थन राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में मिल रहा है उनके समर्थन में जो जनसैलाब उमड़ रहा है ऐसा प्रतीत होता है राहुल गांधी का प्रेम का संदेश खुशबू के मानिंद बिखरता जा रहा है चारों तरफ जनता का प्यार और समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है उत्तर प्रदेश से जो संदेश आ रहा है जैसे ही राहुल गांधी  की यात्रा उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा उत्तर प्रदेश का कांग्रेस जन और जनता जनार्दन पूरी ताकत के साथ लाखों की संख्या में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए उत्तर प्रदेश में 3 दिन लगातार भारत जोड़ो यात्रा में साथ रहेंगे ।अनिल शर्मा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के संबंध में समन्वय समिति के निर्देशन में समस्त जनपदों से भारी तादाद में कांग्रेस  जन स्वागत एवं यात्रा मे सम्मिलित होंगे।

video

Pages