आगरा अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद आगरा-आज अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप जिलाधिकारी व एसीपी तथा खनन अधिकारी को निर्देशित किया कि टी0टी0जैड सीमा के बाहर भट्टों की जिगजैक व्यवस्था प्रदूषण लाइसेंस, जी0एस0टी0 ग्राउण्ड वाटर लाइसेंस बिना रायलटी के भट्टे संचालित नहीं किये जायेंगे, अनुपालन न करने वाले भट्टों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जे0पी0 पाण्डेय, ए0सी0पी0 शौरभ सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डा0 विश्वनाथ शर्मा एवं भट्टा ऐसोसिएशन पदाधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।