मेरा विद्यालय मेरी पहचान के अंतर्गत : पाँच विद्यालय करेंगे राज्य स्तर पर आगरा का प्रतिनिधित्व
संवाददाता, सलीम शेरवानी-
खेरागढ/आगरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में आयोजित जनपद स्तरीय मेरा विद्यालय मेरी पहचान एवं पाठ योजना प्रतियोगिता के विजेता एवं मेरा विद्यालय मेरी पहचान के विजेता एवं प्रतिभागी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल वितरित किए गए प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डाइट आगरा डॉ.आईपीएस सोलंकी ने करते हुए कहा कि पाठ योजना के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी एवं सरल रूप में बच्चों के समक्ष प्रस्तुत करने में सहायता मिलती है पाठ योजना शिक्षण का आधार है प्रभावी पाठ योजना प्रभावी शिक्षण में मदद करती है। उन्होंने जनपद स्तर पर चयनित सभी शिक्षकों को राज्य स्तर चयन हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की डॉ. आई.पी.एस. सोलंकी बताया कि मेरा विद्यालय मेरी पहचान के अंतर्गत प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय पीली पोखर खंदौली एवं मांगरोल गुर्जर अछनेरा, उच्च प्राथमिक स्तर पर पूर्व मध्य विद्यालय दाऊदपुर फतेहपुर सीकरी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागरौल प्रथम खेरागढ़ तथा कम्पोजिट वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय खानपुर खेरागढ़ ने जनपद स्तर पर अपना स्थान अर्जित कर राज्य स्तर हेतु अपना स्थान बनाया है। पाठ योजना प्रतियोगिता में बेसिक वर्ग से 15, माध्यमिक वर्ग से 8 तथा शिक्षक प्रशिक्षक वर्ग से 12 पाठ योजनाएं सहित कुल 35 पाठ योजनाएं राज्य स्तर हेतु प्रेषित की गई हैं । शिक्षक प्रशिक्षक वर्ग में प्रवक्ता अनिल कुमार, यशवीर सिंह , डॉ. मनोज वार्ष्णेय, रजनी सिंह, कल्पना सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, हिमांशु सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, यशपाल सिंह की पाठ योजनाएं राज्य स्तर हेतु चयनित हुई है, पाठ योजना में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक राज्य स्तर पर आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। गत वर्ष भी आगरा से सर्वाधिक 15 पाठ योजनाएं राज्य स्तर पर चयनित हुई थी। सभी विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट आगरा डॉ. आईपीएस सोलंकी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. मनोज वार्ष्णेय ने किया । इस अवसर कल्पना सिन्हा, लक्ष्मी शर्मा, डॉ. सपना भारती, डॉ. दिलीप गुप्ता, रंजना पांडे, शताक्षी कुशवाह आदि का विशेष सहयोग रहा।