थाना परिसर पर हुई व्यापारियों संग पीस कमेटी की बैठक : एसीपी महेश कुमार रहे मौजूद
संवाददाता, सलीम शेरवानी-
खेरागढ/आगरा। खेरागढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को क़स्बा के व्यापारियों और क्षेत्रीय प्रधान के संग पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से एसीपी महेश कुमार ने लोगों से सुरक्षा सबन्धी सुझाव मांगे, वही थानाध्यक्ष खेरागढ़ राजीव कुमार ने बताया कि सभी व्यापारियों को दुकानों में सीटीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है, जिससे दुकानों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था ओर मजबूत की जा सके। ब्यापरियो को बताया गया कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या बाहन दिखने पर थाना पुलिस को अवश्य सूचित करें और इसके साथ ही ग्राम प्रधानों को बताया कि गांव में किसी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दें। वहीं पशु पालकों से कहा कि पशु पालक मार्ग किनारे पशुओं को न बांधे और पशुओं की चैन में ताला लगाये।
वही व्यापारियों से रात्रि के समय बाजार में सभी व्यापारी से अपने प्रतिष्ठानों के सामने बल्ब जलाए रखने की अपील की और अपनी दुकानों के अच्छी तरह से लॉक लगाने की बात कही। इस दौरान सुधीर गर्ग, बबलू वर्मा, सचिन गोयल, मोहन गोयल, मुकेश गोयल, गोपाल भाकारिया, सहित व्यापारी व क्षेत्रीय प्रधान उपस्थित रहे। इस दौरान एसीपी महेश कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि पुलिस आपकी हिफाज़त और सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद है।