सैफई में हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

सैफई में हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संपन्न

सैफई में हमारा आँगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संपन्न 
(सुघर सिंह सैफई)

सैफई(इटावा) शुक्रवार को ब्लॉक सभागार सैफई में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ रहे नौनिहाल बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए उनके स्तर की गतिविधियों का आयोजन कराए कराने के लिए  आग्रह किया गया। 

खंड शिक्षा अधिकारी सैफई सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा मिशन प्रेरणा के फेस टू निपुण लक्ष्य के तहत बाल वाटिका की जो दक्षताए हैं उन्हें प्राप्त करने के लिए आंगनबाड़ी  कार्यकत्रियों को  निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में एआरपी ममता वर्मा, केसी एवं विद्यालयों के नोडलशिक्षक( प्री प्राइमरी)  भी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

video

Pages