जैन धर्म के लोगों ने किया प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 1 जनवरी 2023

जैन धर्म के लोगों ने किया प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

जैन धर्म के लोगों ने किया प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

जनपद आगरा:- जिले के घटिया हरियाली वाटिका में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम एवं ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष योगेश दीक्षित शामिल रहे इसी बीच जैन धर्म के लोगों ने एक ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव को सौंपा और उसमें मांग की ,कि केंद्र सरकार द्वारा जो झारखंड में तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाया गया है उसे पुनः तीर्थ स्थल बनाया जाए।

जानकारी के मुताबिक हरियाली वाटिका घटिया पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित चर्चा की गई लेकिन इसी बीच जैन धर्म के लोगों ने अपना ज्ञापन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम को सौंपा जिसमें मांग की ,कि आज देश की सबसे शांतिप्रिय समाज को अपने तीर्थ की रक्षा के लिए सड़कों पर आना पड़ा है भारत में सदैव से सभी धर्मों को सम्मान दिया जाता है लेकिन क्यों जैन धर्म के पवित्र स्थल श्री सम्मेद शिखरजी झारखंड को पर्यटन स्थल घोषित करके मनोरंजन का अड्डा बनाया जा रहा है यह कृत्य साफ दर्शाता है कि भारत में लोकतंत्र और संविधान की हत्या सरेआम की जा रही है इस कृत्य से भारत की जैन समाज को बहुत आघात पहुंचा है हम नेता प्रतिपक्ष से गुहार लगाते हैं कि जैनों के तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए और लोकतंत्र की हत्या और संविधान की सरेआम जो लूट हो रही है उसे रोका जाए।

video

Pages