जौनपुर के काफरपुर गांव में मंत्री गिरीश चंद यादव द्वारा एसडीएम सदर व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के मौजूदगी में बांटे गए कंबल
आज जनपद जौनपुर के थाना सराय ख्वाजा अंतर्गत ग्राम सभा काफरपुर में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव खेल विभाग एवं युवा कल्याण समाज और एसडीएम सदर सुनील कुमार भारती तहसील सदर के मौजूदगी में ज्ञान स्थली एकेडमी स्कूल पर निशुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 10 गांव के लोगों को चिन्हित करके कंबल बांटा गया मंत्री जी के आगमन पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील यादव (मम्मन) ज्ञान स्थली एकेडमी के प्रधानाचार्य अनुज कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव करंजकला ब्लॉक अध्यक्ष चंदन यादव एवं उनके सहयोगी ने उनका माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को बताएं सरकार द्वारा कराए गए कामों का भी जिक्र किया साथ ही ग्रामसभा पतहना से जौनपुर की जाने वाली सड़कों का भी जल्द से जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग नगर निकाय चुनाव को लेकर सिर्फ भड़काने का काम करते करते हैं इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रही जिसमें थाना सराय ख्वाजा के थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा व पूर्वांचल पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में लगभग चार से पांच सौ कंबल का वितरण किया गया जिसमें की बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष भी उपस्थित है यह कार्यक्रम ज्ञान स्थली एकेडमी के प्रधानाचार्य अनुज सिंह के द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी के प्रतिनिधि अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख करंजकला प्रतिनिधि सुनील यादव (मम्मन), प्रसांत सिंह दीपक बलवंत सिंह मंडल उपाध्यक्ष, डॉ शरद सिंह, राज केसर पाल, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव एवं सभी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे