विकास खण्ड खेरागढ़ के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने किया नाम रोशन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

विकास खण्ड खेरागढ़ के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने किया नाम रोशन

विकास खण्ड खेरागढ़ के परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने किया नाम रोशन  

संवाददाता, सलीम शेरवानी-
                                                  खेरागढ/आगरा। जनपद के 5 विद्यालय में 2 विद्यालय खेरागढ़ के "मेरा विद्यालय मेरी पहचान' के अंतर्गत राज्य स्तर पर आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे l                                                                                जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में आयोजित जनपद स्तरीय, मेरा विद्यालय मेरी पहचान में जिला स्तर पर चयनित 5 विद्यालय में से 2 विद्यालय खेरागढ़ ब्लॉक के चयनित हुए हैं। 1. पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारौल-1 एवं संविलियन विद्यालय खानपुर, पाठ योजना प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिक्षिका बबीता कर्दम स.अ. प्रा. वि. मोहन लाल का पुरा एवं डॉ. नीलम सिंह चाहर प्रा. वि. नगला विष्णु राज्य स्तर पर आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे l वहीं पुष्पा इं प्र.अ.खानपुर एवं बबीता कर्दम स.अ. मोहन लाल का पुरा का उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट आगरा डॉ. इंद्र प्रकाश सोलंकी ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ.मनोज वर्ष्णेय ने किया l

video

Pages