सांसद खेल स्पर्धा 19 से 22 जनवरी, कई नए खेल किए गए सम्मिलित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

सांसद खेल स्पर्धा 19 से 22 जनवरी, कई नए खेल किए गए सम्मिलित

सांसद खेल स्पर्धा 19 से 22 जनवरी, कई नए खेल किए गए सम्मिलित

19 जनवरी को मैराथन के साथ खेल स्पर्धा का होगा शुभ आरंभ

जी-20 की मेजबानी को समर्पित होगी मैराथन

मंडल अध्यक्ष और संगठन पदाधिकारियों को सौंपी गई खेल स्पर्धा की जिम्मेदारी

बीते  वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा सांसद खेल स्पर्धा की सराहना की थी

खेल भावना नरेंद्र होगी प्रतियोगिता खेल में जीतने के लिए नहीं सीखने के लिए खेलेंगे खिलाड़ी एसपी सिंह बघेल

आगरा।  पूर्व की भांति इस वर्ष भी सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। आगामी 19 जनवरी से शुरू होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होटल आशादीप भगवान टॉकीज पर किया गया। बैठक में आगरा के सांसद केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सभी महानगर पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारियों और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। 19 जनवरी से शुरू होने वाली सांसद खेल स्पर्धा में 27 खेलों को सम्मिलित किया गया है। गौरतलब है कि पिछली बार आयोजित हुई सांसद खेल स्पर्धा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना करते हुए आगरा के सांसद के प्रयासों को सराहा था। दूसरी बार आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों स्वयंसेवी संगठनों स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा खेल में कोई हारता नहीं है या तो जीतता है या फिर सीखता है। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा इस बार ताजनगरी के लिए गौरव का विषय है कि जी-20 की मेजबानी करने का अवसर भारत को कई वर्षों बाद मिला है और इसके अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के कई देशों का नेतृत्व कर रहे हैं। 18 जनवरी को सेंट जॉन चौराहे से शुरू होने वाली मैराथन दौड़ में करीब 20000 लोगों को सम्मिलित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार मैराथन प्रतियोगिता को जी 20 मेजवानी को समर्पित किया गया है।  फाइनल प्रतियोगिता 22 जनवरी  को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, में होंगी। उसी दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।  






 इन खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद खेल स्पर्धा में कुल 27 खेलों को सम्मिलित किया गया है जिनमें कुछ नए खेल भी सम्मिलित है जो ओलंपिक में खेले जाते हैं। जिनमें कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो खो , हैंडबॉल ,रस्साकशी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, कुश्ती, शूटिंग, एथलेटिक्स, लॉन टेनिस, वसु, मलखम, ताइक्वांडो ,जूडो, कराटे ,शतरंज, बैडमिंटन ,क्रॉस बो, पिट्टू, योग, फेसिंग ,जुजुस आदि खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के अलावा कुछ अन्य खेलों को भी इस बार सम्मिलित किया गया है।

महिला और पुरुष दोनों करेंगे सहभागिता

सांसद खेल स्पर्धा में महिला और पुरुष दोनों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सभी खेल प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिलाओं की बराबर सहभागिता रहेगी।

सभी प्रतिभागियों को मिलेगा सर्टिफिकेट

बैठक में सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सांसद खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सर्टिफिकेट पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी और सांसद के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा विजई प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

स्वयंसेवी संगठनों की भी रहेगी सहभागिता
सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी महानगर के पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों मोर्चा प्रकोष्ठ और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख समाजसेवी और स्वयंसेवी संगठन भी प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेंगे। सभी स्वयंसेवी और समाजसेवी संगठनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कई कमेटियों के माध्यम से खेल स्पर्धा को बनाएंगे सफल
सांसद खेल स्पर्धा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कई कमेटियों का गठन किया है जिनकी निगरानी में प्रतियोगिता को सफल बनाने के साथ-साथ ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दिगंबर सिंह ढाकरे ने बताया कि प्रत्येक कमेटी में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा लोगों की सहभागिता रहेगी।

बैठक में यह रहे मौजूद
सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद एसपी सिंह बघेल, महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग, हेमंत भोजवानी,आयोजन कमेटी के पदाधिकारी नवीन गौतम, गौरव शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, नीरज गुप्ता, मुरारी लाल गोयल, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सेलू पंडित, उपमा गुप्ता, बॉबी लाले, राजीव लवानिया, राहुल सागर, प्रतिभा जिंदल , पार्षद हेमंत प्रजापति, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी रोहित कटयाल, रितेश भारद्वाज, अपूर्व जादौन, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी और विभिन्न स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए पदाधिकारी मौजूद रहे।

video

Pages